Chamoli News : चमोली जिले के नंदानगर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। नाई का काम करने वाले एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।
लड़की द्वारा घटना के बारे में अपने परिजनों को बताने के बाद लड़की के पिता ने नंदानगर थाने में आरोपी नाई के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी नाई अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया है। परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी ने बताया कि नाई आरिफ पहले भी उनकी बेटी को आंखों से आपत्तिजनक इशारे करता था, लेकिन उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, जब बेटी ने 22 अगस्त की घटना के बारे में बताया तो वह घटना माफ करने लायक नहीं थी।
मिली जानकारी के अनुसार नंदानगर में आरिफ खान नाम का 24 वर्षीय युवक नाई का काम करता था। 22 अगस्त को युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे किए, जिसकी शिकायत लड़की ने रोते हुए अपनी मां से की। पीड़ित लड़की की मां जब नाई से पूछताछ करने गई तो नाई अपनी दुकान बंद कर भाग गया। घटना वाले दिन पीड़ित लड़की के पिता नंदानगर से बाहर गए हुए थे।
26 अगस्त को जब पीड़ित लड़की के पिता घर लौटे तो लोक लाज के डर से परिवार में किसी ने उन्हें छेड़छाड़ की बात नहीं बताई। 31 अगस्त को लड़की की मां ने बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र अपने पति से किया। जिसके बाद लड़की के पिता ने नंदानगर थाने में आरोपी नाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने लड़की का बयान भी ले लिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
⇒ यह भी पढ़ें : Uttarakhand News : मूल निवासी निवास, भू-कानून समन्वय संघ समिति के बैनर तले गैरसैंण में मशाल जुलूस निकाला गया।