हल्द्वानी : आज मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के हैं आसार

Dehradun News Weather Alert Uttarakhand News | Haldwani Needs Weather Update

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

हल्द्वानी : मंगलवार को हल्द्वानी में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। सुबह के समय गर्मी अपेक्षाकृत कम थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लू और गर्मी का प्रकोप बढ़ता गया। गर्म हवाओं के साथ धूल के गुबार भी उड़ते रहे। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई है।


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। अनुमान था कि मंगलवार को हल्द्वानी में भीषण गर्मी पड़ेगी। दोपहर बाद यही हुआ। राहगीरों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। गर्मी से हर कोई परेशान रहा। दोपहर तक भी गर्म हवाएं चलती रहीं।

 

आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से परेशान नजर आए। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार देर रात से हल्द्वानी समेत अन्य मैदानी इलाकों में मौसम बदलेगा। आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। गुरुवार को भी बारिश हो सकती है। ऐसा हुआ तो लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। सोमवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई। धारचूला में 36.2 और मुनस्यारी में 21.4 मिमी बारिश हुई। पहाड़ों में भी गुरुवार तक बारिश होने का अनुमान है।

⇒ यह भी पढ़ें : Haldwani News : भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की 15 वर्षीय बेटी का हुआ निधन

Leave a Comment